कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सलमान, आसिफ, आमिर को अभ्यास से रोक

कराची। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध झेल रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर पर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने मैदान पर अभ्यास पर भी रोक लगाई।
पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध का सामना कर रहे तीन पाकिस्तानी खिलाडियों के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करने पर रोक लगा दी है। पीसीबी के प्रवक्ता नदीम सरवर ने कहा कि सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर को सूचना दे दी गई है कि वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते। पिछले महीने इंग्लैड के दौरे से लौटने के बाद सलमान बट लाहौर में अकादमी के मैदान पर अध्यास कर रहे थे। उसी दौरे पर उन्हें और उनके दो साथी खिलाडियों को स्पॉर्ट फिक्सिंग के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया था।
एक ब्रिटिश टेललॉयड में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगाए जाने के बाद जांच पूरी होने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने तीनों खिलाडियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें