वेलेंसिया,। भारत के महेश भूपति और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की जो़डी वेलेंसिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरूषों के युगल मुकाबले के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। तीसरी वरीयता प्राप्त भूपति-मिर्नी ने चेक गणराज्य के फ्रांटिसेक सेरमाक और स्लोवाकिया के माइकल मर्टिनॉक को 6-3, 6-7(6),10-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में इन दोनों का मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त पोलैंड के लुकास कुबोत व आस्ट्रिया के ओलिवर माराच से होगा। एक अन्य मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऎसाम उल हक कुरैशी की जो़डी मार्क लोपेज और डेविड मारेरो के हाथों सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हार गई।
भारत समाचार
वेलेंसिया ओपन : सेमीफाइनल में भूपति और मिर्नी, बोपन्ना-कुरैशी बाहर





















