भोपाल। कलर्स चैनल पर चल रहे रियलिटी शो बिग बॉस में सारा खान और अली मर्चेट की शादी की तैयारयां जोस-शोर से चल रही है।
बिग बॉस में पहली बार शादी की शहनाई बजने की तैयारी हो रही है। भोपाल की रहने वाली सारा खान की शादी आज अली मर्चेट से होने वाली है। लेकिन सारा खान के परिवार वाले इस शादी से काफी नाराज हैं। सारा की शादी को लेकर उनके परिजनों को दो बातों को लेकर नाराजगी है। पहली ये कि सारा की दादी की मौत 17 अक्टूबर को हुइ्रü थी और रिवाज के अनुसार मौत के चालीस दिन तक मातम चलता है और शादी जैसा कोई भी मुबारक काम नही होता है।
इसके साथ ही उनकी नाराÊागी का एक कारण यह भी है कि सारा के परिवार वाले अली को पसंद नही करते। सारा के परिजनों ने अपनी नाराजगी बिग बॉस के निर्माताओं तक पहुंचा दी है। वही सारा की मां सीमा खान का कहना है कि अली मर्चेट व सारा की सगाई हो चुकी है। सगाई के समय तय हुआ था कि शादी तीन साल बाद होगी, मगर उन्हें अचानक सूचना मिली है कि सारा और अली की बिग बॉस में शादी होने वाली है।
वे चाहती है कि अभी शादी नही होनी चाहिए। भोपाल से सारा की शादी में शामिल होने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य नही जा रहा है। सारा के पिता परवेज खान का कहना है कि मातम की अवधि में यह शादी नही होनी चाहिए।
भारत समाचार
आज होगी बिग बॉस में सारा खान की शादी





















