भारत समाचार
अहमदाबाद टेस्ट: भारत 4 विकेट पर 300 के पार

दोनों बल्लेबाजों के बीच 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 35 रन बनाते ही सचिन अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 रन बनाने वाले क्रिकेट इतिहास में पहले खिलाडी बन गए है। सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 रनों का आंकडा छूने के लिए इस मैच से महज 39 रनों की दरकार थी। परंतु इस टेस्ट की पहली पारी में वह सिर्फ चार रन ही बना सके थे। दूसरी पारी में आखिरकार उन्होंने इस शिखर को छू ही लिया। अहमदाबाद टेस्ट से पहले तक सचिन कुल 596 अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट, वनडे और टी-20) खेले थे जिनमें उन्होंने 29,961 रन बनाए थे। उसमें उनके 87 शतक भी शामिल है।




















