लोनावाला। रिएलिटी शो "बिगबॉस 4" के विरोध में शिव सेना के बाद अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का संगठन भी उतर आया है। संगठन ने इस कार्यक्रम की शूटिंग रोकने की मांग की है। अन्ना हजारे द्वारा संचालित "भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन न्यास" पुणे के जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश पोरवाल ने लोनावाला नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश गोडसे को नोटिस भेजा है। पोरवाल ने नोटिस में बताया है कि जिस भवन में रिएलिटी शो की शूटिंग की जा रही है, उसमें अवैध रूप से बदलाव किया गया है। पोेरवाल ने बताया, ""लोनावाला कस्बे में स्थित संपत्तियों के बदलाव करने पर मुंबई उच्चा न्यायालय ने रोक लगाई है।
रिएलिटी शो "बिग बास 4" की शूटिंग एक पुरानी फैक्टरी में की जा रही है, उसे किराए पर लिया गया है। हमने इस पर आपत्ति उठाई है।"" उन्होंने बताया कि उनके एनजीओ ने निगम को फैक्टरी में शूटिंग के लिए "कलर्स" टेलीविजन चैनल को दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) निरस्त करने के लिए 72 घंटे का समय दिया है। यदि निगम एनओसी निरस्त नहीं करता है तो वह गोडसे के खिलाफ न्यायालय की अवमानना करने पर मामला दर्ज कराएंगे। उधर, निगम के सीईओ गोडसे ने उच्चा न्यायालय के किसी आदेश का उल्लंघन होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि पोरवाल ने जो आपत्तियां की हैं, उससे एनओसी निरस्त नहीं किया जा सकता।
भारत समाचार
"बिग बॉस 4" के विरोध में उतरा अन्ना हजारे का संगठन ने किया





















