कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोहाली टेस्ट: हरभजन ने वाटसन को पेवेलियन लौटाया

मोहाली। भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन को पेवेलियन की राह दिखा दी। मेहमान टीम ने छह विकेट पर 276 रन बना लिए हैं।
पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के मैदान पर पहले दिन के स्कोर पांच विकेट पर 224 रनों से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पूरी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। परंतु हरभजन ने शानदार शतक बनाकर मैदान पर जमे वाटसन को गौतम गंभीर के हाथों कैच करा दिया। वाटसन ने 10 चौकों कीे मदद से 126 रन बनाए। दूसरे दिन के पहले सत्र में एक मौका और था जब जहीर खान की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी वाटसन को विकेट के पीछे लपक सकते थे लेकिन ऎसा नहीं हो सका।
धौनी की चूक ने वाटसन के हौसले को बढ़ा दिया और इसके बाद उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए हालांकि वह अपनी पारी को ज्यादा देर तक आगे नहीं बढ़ा सके। टिम पैन 25 और मिशेल जानसन एक रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने 279 गेंदौं पर आठ चौकों की मदद से 101 रन और पैन 1 रन बना कर नाबाद लौटे थे। वाटसन के अलावा कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी 124 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 71 रन बनाए थे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें