पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के 48 विधानसभा क्षेत्रों में गुरूवार सुबह सात बजे से क़डी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान आरंभ हो गया।
तीसरे चरण में होने वाली सीटें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और वैशाली जिले के अंतर्गत आते हैं। सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी महुआ विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम सात प्रत्याशी रक्सौल से चुनावी समर में हैं। इस चरण में कुल 1,03,76,022 मतदाता 65 महिलाओं सहित 785 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए 10,401 मुख्य तथा 413 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के तहत 21 अक्टूबर को 47 सीटों पर तथा दूसरे चरण के तहत 24 अक्टूबर को 45 सीटों पर मतदान कराया गया था। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, नौ और 20 नवम्बर को मतदान की तिथि घोषित की है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवम्बर को होगी।
भारत समाचार
बिहार चुनाव : तीसरे चरण का मतदान आरंभ





















