कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

झारखण्ड में 10 नक्सली ढेर

रांची। झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार से ब़डे पैमाने पर चलाए गए सुरक्षा बलों के  अभियान में कम से कम 10 नक्सली मारे गए हैं और उनके ठिकाने नष्ट किए गए हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नियाज अहमद ने पत्रकारों को बताया, ""शनिवार से चलाई गई मुहिम में कम से कम 10 नक्सली मारे गए हैं। कुछ के शव भी बरामद किए गए हैं।"" जिले के सारंदा वन क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के करीब 2,000 जवान शामिल हैं। इस दौरान निगरानी करने और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन हेलीकॉप्टर भी उपयोग किए जा रहे हैं। यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। इस बीच, नक्सलियों ने सारंदा वन क्षेत्र में स्थित आनंदपुर में एक छात्रावास और पंचायत कार्यालय को विस्फोट के जरिये उ़डा दिया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें