कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार चुनाव: त्योहार के बावजूद धुआंधार प्रचार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के कारण कई राजनेता इस बार त्योहारों का भरपूर आनंद नहीं ले पा रहे हैं। राज्य के लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेता पांचवें और छठे चरण के मतदान के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

बुधवार को धनेतरस के दिन भी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी समेत कई प्रमुख नेता चुनाव प्रचार में लगे रहे। कुछ नेता हालांकि थो़डा समय निकालकर पर्व मनाने की बात जरूर कह रहे हैं। जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव से जब सवाल किया गया कि क्या इस वर्ष वे दीपावली मनाएंगे तो उन्होंने कहा कि वे पहले भी यह पर्व नहीं मनाते रहे हैं और इस वर्ष तो चुनाव ही है, इसलिए वेह त्योहार नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा कि वे इस बार धनतेरस की बजाय "जनतेरस" मना रहे हैं। उन्होंने लगे हाथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का दावा जरूर किया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि पर्व-त्योहार से चुनाव का क्या मतलब है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव के कारण उनके पास समय का अभाव है, लेकिन वे थो़डा समय निकालकर परिजनों के बीच धनतेरस और दीपावली जरूर मनाएंगे। उन्होंने कहा, ""धनतेरस के मौके पर प्रत्येक व्यक्ति परम्परा निभाने के लिए अपनी हैसियत के अनुसार कुछ खरीदता है, हम भी परम्परा का निर्वाह करेंगे और कुछ न कुछ खरीद ही लेंगे।"" लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस कहते हैं कि चुनावी व्यस्तता के कारण दीपावली आने का पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वह कहते हैं, ""इस बीच अगर मौका मिला तो परिजनों और बच्चों के बीच जाकर पर्व जरूर मनाऊंगा। इस वर्ष हालांकि दीपावली की पूर्व तैयारी नहीं है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें