नई दिल्ली। ब्लैकबेरी फोन बनाने वाली कंपनी रिम पर गृह मंत्रालय के की ओर से बढते दबाव के बीच दूरसंचार विभाग ने कहा है कि इंटरनेट आपरेटरों की सहायता से इस पर निगरानी की जा सकती है।
दूरसंचार विभाग ने इस बाबत गृह मंत्रालय को एक पत्र भी भेजा है। मंत्रालय को भेजे गए पत्र में दूरसंचार विभाग ने कहा है कि ब्लैकबेरी की मेल सेवाओं एवं वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क पर उपलब्ध कराई जा रही अन्य सेवाऔं की निगरानी की जा सकती है। ईमेल सर्वर से इंटरनेट प्रदाता को एक स्पष्ट मेल भेजकर यह निगरानी संभव है।
भारत समाचार
इंटरनेट आपरेटरों की मदद से ब्लैकबेरी पर रखी जा सकती है निगरानी:दूरसंचार





















