कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोदी को झटका, अनुशासन समिति से दो सदस्य हटाने की मांग खारिज

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इंडिनय प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबित चेयरमैन ललित मोदी को एक और झटका दे दिया है। कोर्ट ने बीसीसीआई की अनुशासन समिति से दो सदस्यों को हटाने संबंधी उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।
मोदी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बीसीसीआई की अनुशासन समिति से अरूण जेटली और चिरायु अमीन को हटाने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी। उनका कहना था कि ये दोनों उनके प्रति पूर्वाग्रह रखते हैं। संवाददाताओं से बातचीत में बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने कहा, हमें खुशी है कि माननीय न्यायाधीश ने मोदी को कोई राहत प्रदान नहीं की। अब हम अनुशासन समिति की सुनवाई योजना के अनुसार आगे बढ़ाएंगे। अनुशासन समिति में सुनवाई के लिए पहले से दोपहर दो बजे का समय निर्धारित है। इससे पहले मंगलवार को मोदी ने बीसीसीआई से बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला आने तक उनके खिलाफ अनुशासन समिति की कार्रवाई रोकने का आग्रह किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें