कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

साउथ इंडियन बैंक ने शेयर विभाजन किया

त्रिशूर। केरल स्थित साउथ इंडियन बैंक ने अपने एक शेयर को 10 भागों में विभाजित करने की घोषणा की है। बैंक ने खुदरा निवेशकों की संख्या बढ़ाने और इसे ज्यादा लोगों की पहुंच में लाने के लिए ऎसा किया है।

बैंक के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी. ए. जोसेफ ने कहा कि बैंक के निदेशक मंडल ने 10 रूपए के अंकित मूल्य वाले बैंक के सभी शेयरों को एक रूपए की अंकित कीमत के 10 शेयरों में विभाजित करने की घोषणा की है। जोसेफ ने कहा, ""कंपनी के शेयर को छोटे निवेशकों की पहुंच में लाने के लिए शेयर विभाजन का निर्णय किया गया है साथ ही इससे खुदरा निवेशकों की संख्या बढ़ेगी और अप्रवासी भारतीयों समेत छोटे निवेशक आकर्षित होंगे।"" उन्होंने कहा कि बोर्ड के निर्णय पर शेयरधारकों और नियामक संस्थाओं से अनुमति ली जाएगी। कंपनी के 11.30 करो़ड शेयरों की कुल कीमत 113.01 करो़ड रूपए है। शेयर विभाजन के बाद शेयरों की संख्या 113 करो़ड हो जाएगी। 81 साल से चल रहे इस बैंक ने 2009-10 में 233.76 करो़ड रूपए का मुनाफा कमाया है। बैंक ने इस साल शेयर धारकों को 4 रूपए प्रति शेयर का लाभांश दिया है जबकि पिछले साल यह लाभांश 3 रूपए प्रति शेयर था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें