मुंबई। मुंबई के माहिम में बुधवार को दो लोगों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में रूपए पहुंचाने वाली एक वैन से 19 लाख रूपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार वैन से रूपए उतारते समय लूट की यह घटना हुई। यह बैंक माहिम पुलिस थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। दोनों लूटेरे रूपए से भरा बॉक्स उतार रहे लडकों से पता पूछने के लिए उनके पास आए और बिना किसी हथियार के रूपए लूट कर फरार हो गए।
भारत समाचार
एटीएम वैन से 19 लाख लूटे





















