नई दिल्ली। बार्बी गुç़डया से सजी हुई चादरें और कुशन कवर तो अब पुरानी बात हो गए हैं। त्योहार के इस मौसम में बार्बी के साथ उसका छोटा सा बिस्तर भी आपके शयनकक्ष में प्रवेश कर सकता है।
लाइफस्टाइल ब्रांड पोर्टिको ने "फैशियोनिस्टा बार्बी" बनाई है और यह बाजारों में भी आ गई है। इस बार्बी के साथ एक चादर और उससे मिलता-जुलता तकिए का एक खोल भी है। पोर्टिको ने बार्बी गुç़डया की निर्माता कंपनी मैटेल के साथ हिस्सेदारी कर त्योहार के इस मौसम के लिए "फैशियोनिस्टा बार्बी" पेश की है। पोर्टिको ने डिजनी और वार्नर ब्रॉस के साथ भी एक समझौता किया है जिसके तहत कंपनी एक विशेष "हैरी पॉटर" संग्रह पेश करेंगी। "हैरी पॉटर" शृंखला की अंतिम फिल्म "हैरी पॉटर एंड द डेथी हैलोज" के प्रदर्शन से पहले यह संग्रह आ जाएगा।





















