गुवांग्झू (चीन)। भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने अपनी जोडीदार एडिना गैलोविट्स के साथ मिलकर सीधे सेट में जीत दर्ज करके गुवांग्झू अंतरराष्ट्रीय महिला ओपन की युगल स्पर्धा के क्र्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। भारत रोमानिया की इस गैर वरीयता प्राप्त जोडी ने पहले दौर में सैली पीयर्स और जर्मिला ग्रोथ की आस्ट्रेलियाई जोडी को 6-4, 6-3 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। एक घंटे चले मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली सानिया और एडिना की जोडी अब चौथी वरीयता प्राप्त अन्ना स्मिथ और जी यान की जोडी से भिडेगी।
भारत समाचार
सानिया-एडिना की जोडी क्र्वाटर फाइनल में





















