कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बसपा विधायक की कार ने बच्चे को कुचला

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक अशोक सिंह चंदेल की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शहर के बर्ला इलाके में रविवार शाम चंदेल की स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से सात वर्षीय करन वाल्मीकि की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बर्ला थाना प्रभारी संजय कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि स्कॉर्पियो कार चंदेल की थी, जो प़डोसी जिले हमीरपुर से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चला है कि दुर्घटना के समय कार विधायक चला रहे थे या नहीं। मामले की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक बच्चो के कुचले जाने के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया था।

अन्य खबरें

अन्य खबरें