कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सलमान ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

मुंबई, 22 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों हनुमान भक्त के रूप में नजर आ रहे है। निर्देशक विपुल शाह की फिल्म "लंदन ड्रीम्स" में सलमान हनुमान चालीसा गाते नजर आएंगे।
हाल ही में "लंदन ड्रीम्स" का प्रोमो संकट में पड गया था जब सेंसर बोर्ड ने सलमान को रॉक कन्सर्ट में हनुमान चालीसा गाते हुए दिखाए जाने पर आपत्ति जताई थी। बाद में निर्माता-निर्देशक के ट्रिब्यूनल में जाने के बार इन प्रोमो को आखिरकार मंजूरी मिल गई।
सूत्रों के अनुसार सेंसर बोर्ड को लगा कि रॉक कन्सर्ट में हनुमान चालीसा गाए जाने से लोगों की घार्मिक भावनाएं आहत हो सकती है। इसलिए बोर्ड ने विपुल से प्रोमो में कुछ बदलाव करने को कहा था लेकिन बाद में दिल्ली में टिब्यूनल ने विपुल के सारे संकट हर लिए और "लंदन ड्रीम्स" के इस प्रोमो के प्रसारण का रास्ता साफ कर दिया।
विपुल ने कहा कि भगवान हनुमान संकटमोचक के नाम से भी जाने जाते है जो सभी लोगों के संकट दूर करते है। फिल्म मे भी सलमान एक सीघे सादे पंजाबी की भूमिका में है जिसका मानना है कि हनुमान चालीसा गाने से उनकी समस्याएं दूर हो जाएगी। हालांकि अब दर्शक जल्द ही सल्लू मियां को हनुमान चालीसा गाते हुए देखेंगे। प्रोमो का प्रसारण जल्द ही किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें