श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कई हफ्ते तक चले विरोध प्रदर्शन और मौतों के सिलसिले के बाद शांति बहाली के लिए सेना ने मंगलवार को श्रीनगर में बनाए गए अपने 16 बंकरों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ""श्रीनगर शहर में बने 16 बंकरों को हटाने का निर्णय लिया गया है।"" शहर के लाल चौक से आधा किलोमीटर से भी कम दूरी पर व्यस्त मागरमल बाग इलाके में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर को सबसे पहले हटाया जाएगा। बंकर हटाने का निर्णय पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों के संयुक्त मुख्यालय में हुई बैठक में लिया गया था। प्रशासन ने अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी की विरोध जुलूस निकालने की घोषणा के चलते नोहटा, रैनाव़ाडी, एम. आर. गंज, सफा कादल, पारिमपोरा और खन्यार पुलिस थाना क्षेत्रोंं में कफ्र्यू लगा दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन इन इलाकों में कफ्र्यू लागू कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके अलावा सोपोर कुपव़ाडा और हंदव़ाडा कस्बों में भी कफ्र्यू लगाया गया है और उत्तर कश्मीर के बारामूला, पलहालन और देलिना कस्बों में प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
भारत समाचार
श्रीनगर में बंकर हटाने की प्रक्रिया शुरू





















