कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पश्चिम मिदनापुर लौटने वाले को 2 रूपये किलो चावल मिलेगा

पश्चिम मिदनापुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि जो लोग नक्सल प्रभावित जिले पश्चिम मिदनापुर स्थित अपने घर लौट रहे हैं, उन्हें दो रूपये प्रति किलो चावल मुहैया कराया जाएगा।
यहां आयोजित वाम मोर्चा की रैली को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, ""पिछले एक वर्ष के दौरान नक्सलियों ने पश्चिम मिदनापुर में ब़डे पैमाने पर हिंसक वारदातें की हैं और लोगों की जान ली है। इस कारण इस जिले से काफी लोग अपने घर छो़डकर चले गए थे। अब ये लोग नक्सलियों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं और अपने घर लौट रहे हैं। यह बहुत अच्छा संकेत है।""
उन्होंने कहा, ""लेकिन इन लोगों के पास खाने के लिए अन्न नहीं है। इस वर्ष खेती भी अच्छी तरह नहीं हो पाई। ये लोग काफी दिनों तक अपने घर से बाहर रहे हैं और उन्हें कोई उपाय नहीं सूझ रहा है कि परिवार के लोगों का पेट भरने के लिए वे क्या करें। इसलिए हम उन्हें दो रूपये प्रति किलो की दर पर चावल मुहैया कराएंगे। सस्ता चावल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल कार्डधारी और गैर बीपीएल कार्डधारी, दोनों को दिया जाएगा।"" उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के तीन जिले- पश्चिम मिदनापुर, बांकु़डा और पुरूलिया नक्सल प्रभावित हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें