बेंगलूर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदयुरप्पा के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में अन्य लोगों के अलावा निर्दलीय विधायक वार्थर प्रकाश समेत चार नए चेहरों को शामिल करने का फैसला किया है।
प्रकाश ने 14 अक्टूबर को विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण में सरकार का समर्थन किया था। मंत्रिमंडल में छह और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। येदयुरप्पा ने मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 11 असंतुष्ट विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को कर्नाटक उच्चा न्यायालय द्वारा वैध ठहराए जाने के बाद लिया है।
भारत समाचार
येदयुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार कल




















