अहमदाबाद। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैड के खिलाफ पहला टेस्ट सोमवार को ड्रा समाप्त होने के बाद राहत की सांस लेते हुए इस ड्रा का श्रेय शतकधारी हरभजन सिंह और 91 रन बनाने वाले वीवीएस लक्ष्मण को दिया।
धोनी ने मैच के बाद कहा कि चौथ दिन हम अंतिम एक घंटे में बिल्कुल भी अच्छा नहीं खेले थे लेकिन हमें उम्मीद थी कि लक्ष्मण और हरभजन जब तक क्रीज पर रहेंगे हम मेच बचा ले जाएंगे। इस मैच के भारत के लिए सम्मानजनक ढंक से ड्रा होने का श्रेय पूरी तरह इन दोनों बल्लेबाजों को जाता है।
भारत समाचार
हरभजन-लक्ष्मण ने बचाया मैच : धोनी





















