कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल: आयोजन समिति के सदस्यों से मिले चिदम्बरम

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरूवार को आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात की और 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

चिदम्बरम ने खेलों के मद्देनजर आयोजन स्थलों को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले करने की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर चिंता जाहिर की। सूत्रों के अनुसार चिदम्बरम ने आयोजन समिति के सदस्यों से कहा कि "इस संबंध में अब और कोई देरी बर्दाश्त नहीं होगी" क्योंकि सुरक्षा संबंधी व्यवस्था अगले महीने शुरू हो रहे खेलों से पहले स्थापित करनी है। साथ ही गृह मंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को आयोजन स्थलों की जिम्मेदारी सौंपे जाने से पहले वहां किए जा रहे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए समय भी निर्धारित किया।

इस बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों और चिदम्बरम के अलावा गृह सचिव जी. के. पिल्लई और दिल्ली के पुलिस आयुक्त वाई.एस. डडवाल भी शरीक हुए। इस मौके पर डडवाल ने मीडिया से कहा कि दिल्ली पुलिस आयोजन स्थलों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने को लेकर कृतसंकल्प है। ऎसे में विदेशी खिलाç़डयों और अतिथियों को सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए। डडवाल ने कहा, ""आयोजन स्थलों को हमारे हवाले किए जाने के बाद सुरक्षा संबंधी चिंता फुर्र हो जाएगी। किसी को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें