कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रोनसन के साथ रोमांस की खबरें बकवास: एग्यूलेरा

लंदन। मशहूर पॉप स्टार क्रिस्टिएना एग्यूलेरा के प्रतिनिधि ने उन खबरों को बकवास करार दिया है, जिनमें कहा गया है कि इस समय वह सामांथा रोनसन के साथ व्यस्त हैं।
वेबसाइट "डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक एग्यूलेरा का पिछले सप्ताह अपने पति जोर्डन ब्रेटमैन से अलगाव हो गया था और उन्होंने तलाक के लिए आवेदन भी प्रस्तुत कर दिया था। अलगाव के बाद ऎसी खबरें आई थी कि यह मशहूर पॉप स्टार रोनसन के साथ समय बिता रहीं हैं, जो इससे पहले लिंडसे लोहान के साथ व्यस्त थे। एग्यूलेरा के प्रतिनिधि ने कहा कि इन खबरों में सच्चाई नहीं है। यह मित्रता के अलावा कुछ नही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें