जम्मू : योगगुरू स्वामी बाबा रामदेव ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लाचार और बेबस मुख्यमंत्री करार देते हुए उन्होंने नसीहत दी कि उन्हें योग और प्रणायाम करना चाहिए।
जम्मू में अपना पहला योग शिविर लगाने के बाद बाबा रामदेव का कहना था कि इन दिनों मुख्यमंत्री कुछ ज्यादा ही तनाव में है और उन्हें योग को अपनाकर तनाव दूर करना चाहिए। बाबा ने उमर के कश्मीर पर दिए गए बयान पर कहा कि यह देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। उमर जेसे मुख्यमंत्री इस तरह का बचकाना बयान देते है।
भारत समाचार
लाचार और बेबस मुख्यमंत्री है उमर : बाबा रामदेव





















