नई दिल्ली। आस्टे्रलियाई टीम द्वारा बुधवार को खेल गांव में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में भारतीय मीडिया को प्रवेश नहीं मिला। सुबह 10.30 बजे मीडिया सेंटर में आयोजित इस सम्मेलन में सिर्फ आस्टे्रलियाई मीडियाकर्मी आमंत्रित थे जबकि भारतीय पत्रकारों को कान्फ्रेंस हॉल के बाहर ही रोक दिया गया।
खेल गांव के एक अधिकारी ने बताया, ""आस्टे्रलियाई टीम ने अपने देश के मीडियाकर्मियों को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया था। इसलिए किसी भी भारतीय पत्रकार को इसमें शामिल होने की इजाजत नहीं मिली।"" इस सम्मेलन के बाद आस्टे्रलियाई खिल़ाडी भी भारतीय मीडिया से बातचीत करने के कतराते दिखे। कोई सवाल करने पर उनकी ओर से सिर्फ "सॉरी" जवाब मिलता था।





















