कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हेडली पर आरोप तय, 26/11 मुंबई हमलों में मुख्य रोल

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमरीकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली पर अमरीकी जांच एजेंसी एफबीआई ने आरोप तय कर दिए हैं। एफबीआई ने माना है कि मुंबई पर 26/11 के हमले में हेडली का अहम रोल था। इसके अलावा उस पर बम विस्फोट करने की योजना बनाने, भारत और डेनमार्क में लोगों की हत्या करने जैसे संगीन आरोप भी तय किए गए हैं। इसी के साथ मुंबई पर 26 नवंबर, 2008 को आतंकी हमले की योजना बनाने वाले लश्कर के आतंकी डेविड कोलमैन हेडली पर कानूनी शिकंजा कसने लगा है। एफबीआई ने शिकागो के फैडरल कोर्ट में दायर आरोप-पत्र में हेडली की आंतकी करतूतों का पूरा ब्यौरा दिया है। हेडली पर भारत ही नहीं, बल्कि डेनमार्क में भी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।
ये आरोप लगे हैं हेडली पर-
1. भारत में सार्वजनिक जगहों पर बम धमाका करने
2. भारत के खिलाफ साजिश रचने
3. भारत में लोगों की हत्या करवाने में सहयोग देने और खून-खराबा कराने
4. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद करने
5. भारत की सार्वजनिक जगहों पर अमरीकी नागरिकों की हत्या की साजिश रचने
6. डेनमार्क में आतंकी हमले की साजिश रचने।
एफबीआई के आरोप-पत्र के मुताबिक हेडली ने मुंबई हमले से पहले दो साल तक अहम ठिकानों की रेकी की थी। हेडली के पास से मुंबई के ऎसे कई ठिकानों के फोटो और वीडियो भी बरामद किए गए जिनको बाद में हमले के दौरान निशाना बनाया गया। इस बीच, एफबीआई की एक टीम सोमवार को भारत पहुंची है। यह टीम हेडली और राणा से जु़डी अहम जानकारियां भारतीय खफिया एजेंसियों के साथ साझा करेगी। गौरतलब है कि हेडली अमरीकी खुफिया एजेंसी एफबीआई की गिरफ्त में है। उसके साथ उसका पाकिस्तानी डैनेडियन साथी तहव्वर हुसैन राणा भी एफबीआई की गिरफ्त में है।
आरोप-पत्र के मुताबिक हेडली ने 15 फरवरी 2006 को फिलाडेल्फिया में अपना नाम दाऊद गिलानी से बदल कर डेविड कोलमैन हेडली रख लिया था। उसने ऎसा इसलिए किया ताकि भारत में घुसने में आसानी हो और उसकी पहचान मुस्लिम अथवा पाकिस्तानी नागरिक के रूप न हो सके। इसका फायदा उठाकर हेडली ने सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच मुंबई की पांच यात्राएं कीं और हमलों के लिए निशाना बनाए जाने वाले स्थानों को चिç±नत कर उनकी फोटो और वीडियो तस्वीरें लेने में सफल रहा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें