नई दिल्ली। एक गलत आंतरिक सूचना के चलते भारतीय महिला हॉकी टीम को कई तरीके से गलत संख्या बताए गए, जिसके कारण टीम राष्ट्रमंडल खेलों के पदक चक्र की प्रतिस्पर्धा से शनिवार को बाहर हो गई। भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को चार गोल के अंतर से पराजित करना था, लेकिन वह 3-1 के अंतर से ही पराजित कर पाई।
टीम के कोच संदीप सोमेश के अनुसार टीम प्रबंधक रूपा सैनी ने खिलाç़डयों को सूचित किया कि उन्हें सात गोल से जीतना है। सोमेश ने मैच की समाçप्त के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ""यदि हमें यह बताया गया होता कि हमें चार गोल के अंतर से जीतना है, तो खेल के प्रति हमारी दृष्टि अलग किस्म की रही होती।"" भारतीय टीम की कप्तान सुरिंदर कौर ने भी कहा कि खिलाç़डयों को यह पता नहीं था कि चार गोल के अंतर से हमें जीतना है। उन्होंने कहा, ""हमने सोचा था कि इसके लिए हमें सात गोल के अंतर की जरूरत है।"" सोमेश ने इस बुनियादी गलती के लिए खुद के अलावा और किसी को दोषी ठहराने से इंकार कर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि इससे खेल के प्रति टीम की दृष्टि पर असर प़डा हे। सोमेश ने कहा, ""टीम के कोच के नाते इस घटना की जिम्मेदारी मैं लेता हूं।""
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल (महिला हॉकी) : कोच ने कहा, टीम को गलत संख्या बताई गई





















