नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी किरन बेदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में खेलों के प्रति युवाओं को प्रेरित न करने और कामगारों को धन्यवाद न देने पर ब़डे नेताओं की आलोचना की है। सामाजिक कार्यकर्ता बेदी ने सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर लिखा है, ""जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को हुए उद्घाटन समारोह में ऎसा भाषण नहीं दिया गया जो युवाओं में खेल के प्रति ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। यहां तक कि किसी ने खेलों के लिए अथक परिश्रम करने वाले कर्मचारियों को धन्यवाद तक नहीं दिया।"" पूर्व पुलिस अधिकारी ने कामगारों का योगदान नजरअंदाज किए जाने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी सवाल किया है। उन्होंने लिखा है, ""पिछले सात साल की तैयारियों का ख़डे होकर सम्मान किया जाना चाहिए था। यहां तक कि प्रधानमंत्री ने भी इस अथक परिश्रम का उल्लेख नहीं किया।"" उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह ने पश्चिमी और भारतीय मीडिया को चकित कर दिया।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल : किरन बेदी ने की नेताओं की आलोचना





















