नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में मंगलवार को को खेले गए पुरूषों के हॉकी मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 3-2 से पराजित कर अपना पहला मैच जीत लिया।
भारत की ओर से बस चालक के बेटे भारत चिकारा ने 67वें मिनट में निर्णायक गोल किया। उस समय दोनों टीमें दो-दो गोल की बराबरी पर थे। मलेशिया की ओर से हाफिज हनाफी ने 16वें और अजलान मिसरान ने 33वें मिनट में गोल किया।
भारत ने दोनों पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलने में सफलता हासिल की। धनंजय महाडिक ने 27वें मिनट में तो संदीप सिंह ने 35वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को मलेशिया के मुकाबले बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 67वें मिनट में भारत चिकारा ने गोल कर भारत को 3-2 बढ़त दिला दी।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल : हॉकी में भारत ने मलेशिया को 3-2 से हराया





















