नई दिल्ली। दिल्ली टै्रफिक पुलिस ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर बनाए गए विशेष ब्लू-लेन पर परीक्षण जलभराव के कारण रद्द कर दिया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ""जोरदार बारिश के कारण पैदा हुई जलभराव की समस्या के कारण पीक-आवर में किया जाने वाला ब्लू-लेन का परीक्षण रद्द करना प़डा।"" इस लेन पर सोमवार शाम चार से छह बजे तक और मंगलवार को सुबह आठ बजे से 10 बजे तक परीक्षण का काम किया जाना था। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि पीक-आवर में इस लेन पर परीक्षण करना जरूरी है क्योंकि इससे लोगों को यातायात के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत नहीं आएगी। 20 सितंबर से ब्लू-लेन पर आम लोगों के लिए यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस लेन पर खिलाडियों, अधिकारियों, और विशिष्ठ लोगों के वाहन ही चल सकेंगे। इस लेन में घुसने की हिमाकत करने वालों को 2000 रूपये का जुर्माना भरना प़डेगा। साथ ही उनकी गाडियों को जब्त कर लिया जाएगा।





















