मुंबई, 13 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन फिल्म "दोस्ताना" में एक साथ नजर आएं थे। अब इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी हो रही है। लेकिन यहां हम बात फिल्म के सीक्वल की नही बल्कि जॉन व अभिषेक के दोस्ताना की बात कर रहे है। दरअसल जॉन अभिषेक को काफी मिस कर रहे थे। मौका था एक विदेशी चैनल पर आने वाले कार्यक्रम "टी विथ तरूण" में उनके पार्टिसिपेशन का। इसमें एक सवाल के जवाब में जॉन का कहना था कि वे अभिषेक को काफी मिस कर रहे है। गौरतलब है कि अभिषेक इस समय मणिरत्नम की फिल्म "रावण" की शूटिंग में व्यस्त है।