कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : खेलों के बाद 500 करो़ड डॉलर का फायदा

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के 12 दिनों तक चलने वाले आयोजन के बाद अगले चार साल में देश को इन खेलों के कारण 494 करो़ड डॉलर का फायदा होगा।
इससे देश में 24.7 लाख नए रोजगार पैदा होंगे। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति ने रविवार को यह बात कही। समिति ने एक बयान में कहा, ""अनुमान है कि राष्ट्रमंडल खेल 2010 के कारण देश के सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) में वर्ष 2008-12 के बीच 494 करो़ड डॉलर का इजाफा होगा।"" बयान में कहा गया देश के जीडीपी में खेलों के कारण इजाफे का यह आंक़डा मेलबर्न खेलों के कारण आस्ट्रेलिया के जीडीपी में हुए इजाफे के आंक़डे से तीन गुना ज्यादा है। बयान में कहा गया वर्ष 2002 में मैनचेस्टर में हुए खेलों के बाद ब्रिटेन के जीडीपी में 340 करो़ड डॉलर का इजाफा हुआ था जबकि मेलबर्न खेलों के बाद आस्ट्रेलिया के जीडीपी में 160 करो़ड अमेरिकी डॉलर का इजाफा हुआ था। तीन से 14 अक्टूबर तक चलने वाले खेलों से देश में 24.7 लाख रोजगार पैदा होने की संभावना है। बयान में खेलों के कारण देश के सामाजिक क्षेत्र पर भी ब़डा असर प़डने की बात कही गई है। बयान में कहा गया, ""खेलों के कारण देश के सामाजिक क्षेत्र पर ब़डा असर प़डेगा। इससे देश में खेल गतिविधियों, शिक्षा के स्तर, जीवन स्तर और अंतर्राष्ट्रीय पहचान में इजाफा होगा।"" आयोजन समिति ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से भारतीय खेलों निवेश हेतु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय राष्ट्रमंडल व्यापार क्लब (सीबीसीआई) का गठन किया है। बयान में कहा गया, ""इस क्लब का लक्ष्य देश में खेलों की स्पॉन्सरशिप और बाजार को बढ़ावा देना है।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें