नई दिल्ली। कंपनी मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने बुधवार को कहा कि यदि शेयरधारक समझौते को मजूरी देते हैं तो लंदन स्थित वेदांता रिसोर्सेज द्वारा केयर्न इंडिया के अधिग्रहण पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं होगी। खुर्शीद ने एक सम्मेलन के इतर संवाददाताओं को बताया, ""यदि शेयरधार इस सौदे को मंजूरी देते हैं तो हमें इससे कोई समस्या नहीं होगी।"" ज्ञात हो कि अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले वेदांता समूह ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि हाइड्रोकार्बन की खोज करने वाली कंपनी, केयर्न इनर्जी की भारतीय इकाई में 51-60 प्रतिशत की हिस्सेदारी की खरीदी, समूह के लिए एक और उपलब्धि होगी। खुर्शीद से जब यह पूछा गया कि क्या सरकार इस समझौते की अनुमति देगी, उन्होंने कहा, ""यदि शेयरधारकों को कोई समस्या है तो वे हमारे पास आ सकते हैं या सीएलबी या फिर उच्चा न्यायालय जा सकते हैं।""
भारत समाचार
वेदांता-केयर्न समझौता शेयरधारकों की सहमति पर निर्भर : खुर्शीद





















