नई दिल्ली। 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन बुधवार को सात खेलों में 28 स्वर्ण पदकों का फैसला होगा और इनमें भारत को सबसे ज्यादा उम्मीद निशानेबाजी, कुश्ती तथा भारोत्तोलन में रहेगी।
बुधवार को तैराकी में नौ, एथलेटिक्स में तीन, ट्रैक साइक्लिंग में चार, जिमनास्टिक में दो, निशानेबाजी में चार, भारोत्तोलन में दो और कुश्ती में चार स्वर्ण पदक दांव पर रहेंगे। दूसरा दिन भारत अब तक पांच स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है। इस तरह भारत अब तक 11 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल : तीसरे दिन दांव पर होंगे 28 स्वर्ण पदक





















