नई दिल्ली 4,सितम्बर। एम्स के डॉक्टरों ने सीने से बाहर निकल चुके दिल को अनोखी सर्जरी के बाद वापस सीने में ट्रांसप्लांट किया है। अहम बात यह है कि जिस बच्चे का ऑपरेशन हुआ वह महज नौ दिन पहले पैदा हुआ है। जन्म से बच्चे का दिल सीन के बाहर घडक रहा था। ऑपरेशन के बाद बच्चो का दिल सीने के अंदर लगा दिया गया, हालांकि सर्जरी करने वाली टीम के प्रमुख डा.एके बिसोई का कहना है। कि बच्चा जब तक स्वास्थ्य न होकर घर पर चला ना जाये, कुछ भी कहना संभव नहीं होगा। 9 दिन के इस बच्चो की हालत फिलहाल सामान्य है एवं उसे आईसीयु केन्द्र में रखा गया है। अपने तरह की यह पहली सर्जरी साढे तीन घंटे तक चली और ऑपरेशन में एम्स के 9 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शामिल थी। इस बच्चे को गंदे कपडों मे लपेटकर ट्रेन के लंबे सफर में बच्चे को गंभीर संक्रमण हो गया था। एम्स के प्रवक्ता डा. वाईके गुप्ता ने बताया कि बच्चे का थॉयमस ग्लायंड उपस्थित नही है, जिसकी वजह से संक्रमण को नियंत्रित करना पहला काम था, क्योंकि संक्रमण में नियंत्रण के बगैर सर्जरी करना संभव नहीं था। 5 दिन दवाएं देने और दो बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद सर्जरी की जा सकी।