कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : सायना के पिता ने देशवासियों का आभार जताया

हैदराबाद। राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम दिन बैडमिंटन के महिला एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाली सायना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह नेहवाल ने बेटी का समर्थन करने के लिए देशवासियों का आभार जताया।
हरवीर ने पत्रकारों से कहा, ""मैं सायना की जीत से सचमुच बेहद खुश हूं। उसके स्वर्ण पदक के साथ ही पदक तालिका में देश दूसरे पायदान पर पहुंच गया।मैंने इस सफलता के लिए उसे बधाई दी है।"" राष्ट्रमंडल खेलों में गुरूवार को अंतिम दिन सायना ने बैडमिंटन के महिला एकल स्पर्धा में मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी मेयू चू वुंग को 19-21, 23-21, 21-13 से शिकस्त दी।
सायना के स्वर्ण हासिल करने के साथ ही भारत के खाते में 38 स्वर्ण हो गए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड को पीछे छो़डते हुए भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
हरवीर ने कहा, ""मैं बहुत गौरवान्ति महसूस कर रहा हूं। सायना पहले गेम में हार गई, लेकिन मुझे विश्वास था कि वह जीत जाएगी। उसका समर्थन करने के लिए मैं देशवासियों का आभारी हूं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें