कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सबसे ब़डे राष्ट्रमंडल देश काप्रस्ताव अस्वीकार नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली। नई दिल्ली में तीन अक्टूबर से शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस बीच इस खेल संघ के प्रमुख माइक फेनेल ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें भारत को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी सौंपने का कोई पछतावा नहीं है।

फेनेल ने कहा, ""हमें राष्ट्रमंडल खेलों की इस यात्रा को और आगे बढ़ाना होगा या आप इसे कुछ देशों तक ही सीमित रखना चाहेंगे।"" बीबीसी स्पोर्ट से फेनेल ने कहा, ""आप सबसे ब़डे राष्ट्रमंडल देश के प्रस्ताव को अस्वीकार नहीं कर सकते।"" दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तीन अक्टूबर से ही छुट्टी हो जाएगी। यह छुटि्टयां उन छात्रों के लिए मददगार साबित होंगी जो खेलों से प्रेम करते हैं। इस दौरान यातायात भी सामान्य रहेगा। गौरतबल है कि शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित खेल गांव में लगभग 1,250 एथलीट और अधिकारी पहुंचने वाले हैं। पूर्वी दिल्ली में बने इस खेल गांव में 7000 एथलीट और अधिकारी 14 अक्टूबर तक बने रहेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें