कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल देश की इज्जत का सवाल : सुशील कुमार

नई दिल्ली। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के ब्रांड एम्बेसडर और बीजिंग ओलंपिक खेलों के पदक विजेता सुशील कुमार ने इन खेलों को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा बडे खेलों की मेजबानी करना देश की लिए सम्मान की बात है। राष्ट्रमंडल खेलों के प्रतीक चिन्ह वाले साजो-सामान लांच के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुशील ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने वाला देश भाग्यशाली होता है इन खेलों का आयोजन बडी बात है और वह देश के लिए सम्मान की बात है।
यह इज्जत की बात है, हमें इन्हें सफल बनाना है। मास्को में अगले सप्ताह होने जा रही विश्व कुश्ती चैपिंयनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में चुने गए सुशील ने कहा कि इन खेलों के लिए उसकी तैयारी अच्छी चल रही है। राजधानी के जंतर-मंतर स्थित आयोजन समिति के मुख्यालय पर इन खेलों के प्रतीक चिन्ह वाले साजो-सामान की पहली दुकान पर ब्रिकी शुरू हो गई। वह सामान में विभिन्न तरह की टी-शर्टो के अलावा कैप्र पानी की बोतलें चीनी के कप इत्यादी और खेलों के शुभंकर शेरा के गुड्डे भी ब्रिकी के लिए रखे गए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें