कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कांग्रेस नेता जमुना देवी का निधन

इंदौर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उनका इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मध्य प्रदेश में जमुना देवी की पहचान जनजातीय वर्ग के नेता के तौर पर रही है और उन्होंने जनजातीय वर्ग के हित की लम्बी ल़डाई ल़डी है। वह प्रदेश की उपमुख्यमंत्री भी रहीं।
जमुना देवी पिछले कुछ समय से बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था। गुरूवार की रात को उनकी हालत ज्यादा बिग़ड गई। शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। जमुना देवी के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर व्याप्त है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें