गेल ने एलपीजी के उत्पादन के लिए रिलायंस से समझौता किया
Aug 30, 2009 8:55 PM
नई दिल्ली, 31 अगस्त। एलपीजी के उत्पादन के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की गेल इंडिया लिमिटेड ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से प्राकृतिक गैस खरीदने के अनुबंघ पर हस्ताक्षर कर दिए है। गेल द्वारा 28 अगस्त को किए गए गैस बिक्री एवं खरीद समझौते के तहत कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की केजी डी6 फील्ड्स से प्रतिदिन 26 लाख घन मीटर गैस खरीदेगी। गैस की यह खरीद सरकार द्वारा मंजूर 4.2 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट की दर पर की जाएगी। गेल के एक अघिकारी ने कहा कि हमने गैस बिक्री एवं खरीद समझौता किया है, और गैस की आपूर्ति 3 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार कंपनी केजी डी6 से प्राप्त गैस का इस्तेमाल एलपीजी उत्पाद के लिए करेगी।