कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्तावित विधेयक पर प्रधानमंत्री की हरी झंडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि चिकित्सा शिक्षा को लेकर एक अलग परिषद बनाने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्तावित विधेयक को जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा।

साथ ही इसके चलते केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ चल रही रस्साकशी खत्म हो गई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ""स्वास्थ्य मानव संसाधन राष्ट्रीय परिषद का गठन जल्द ही किया जाएगा।"" केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुजाता राव ने कहा, ""चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ बना रहेगा और विधेयक को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।"" गौरतलब है कि विवाद उस वक्त ख़डा हो गया था, जब मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) मंत्रालय ने चिकित्सा शिक्षा को "उच्चा शिक्षा एवं अनुसंधान राष्ट्रीय आयोग" (एनसीएचईआर) के दायर में लाने का प्रस्ताव रखा था। जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए "स्वास्थ्य मानव संसाधन राष्ट्रीय परिषद" (एनसीएचआरएच) के गठन का प्रस्ताव रखा था। अपनी चिंताओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने आवाज उठाई थी, क्योंकि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता को कायम रखने की जरूरत है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें