नागपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गवर्निग काउंसिल ने बुधवार को कोच्चि आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम के नाम बर्खास्तगी संबंधी नोटिस जारी किया है।
गवर्निग काउंसिल ने कोच्चि टीम को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 30 दिन का समय दिया है। कोच्चि टीम से पूछा गया है कि आखिर क्यों न उसे बर्खास्त कर दिया जाए। कोच्चि टीम को इस नोटिस का जवाब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को देना होगा। बीसीसीआई कोच्चि फ्रेंचाइजी टीम की हिस्सेदारी सम्बंधी ढांचे को लेकर नाराज है। हिस्सेदारी संबंधी विवादों के कारण ही उसने राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब को 10 अक्टूबर को आईपीएल से बाहर करने का फैसला सुनाया था।
भारत समाचार
आईपीएल विवाद : कोच्चि टीम को बर्खास्तगी का नोटिस





















