कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अब क्रीम दिलाएगी अनचाहे गर्भ से छुटकारा

लंदन। अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को अब गोलियों पर निर्भर नहीं रहना पडेगा। वैज्ञानिकों ने एक ऎसी क्रीम का आविष्कार किया है जो गर्भनिरोधक के रूप में काम करेगी।
इस क्रीम को महिलाओं को अपने पेट, जांघ, कंधे और बांहो पर लगाना होगा।
महिलाओं की त्वचा इस क्रीम को अवशोषित कर लेगी और अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिलेगा। इस क्रीम के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते। शोधकर्ताऔं के अनुसार यी क्रीम त्वचा के माध्यम से ऎसे हार्मोन उपलब्ध कराएगी जो महिलाओं को गर्भधारण से बचाएगी। यह क्रीम सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोगेस्टोरॉन के मिश्रण से तैयार की गई है। गर्भनिरोधक गोलियों मे भी इन्हीं रसायनों का प्रयोग किया जाता है। इस क्रीम को सौंदर्य प्रसाधन की तरह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें