कन्नौर (केरल)। प्रसिद्ध फिल्मकार कैथापरम दामोदरन नमबूथिरी अपने निर्देशन में बनने वाली पहली मलयालम फिल्म "माझाविलीन्नतामावरे" में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ पाकिस्तान के क्रिकेट खिल़ाडी मोहम्मद हफीज को प्रमुख भूमिका में लिया है।
उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं क्योंकि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने लंबे समय से तैयारी की थी जो अब पूरी हो गई। नमबूथिरी ने बताया, "" हम इस फिल्म के संबंध में 24 नवंबर को पूजा करेंगे जहां उपरोक्त तीनों किरदारौं के आने की उम्मीद है।"" उल्लेखनीय है कि नमबूथिरी अब तक लगभग 300 मलयालम फिल्मों में गीत लिख चुके हैं। फिल्म में मुख्य पात्र एक पाकिस्तानी क्रिकेटर की है जो एक क्रिकेट अकादमी में गेंदबाजी कोच के रूप में अपनी ज़डों की तलाश करता है। हफीज और सुनील शेट्टी प्रमुख भूमिका में हैं जबकि कपिल देव की अतिथि भूमिका है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को प्रमुख भूमिका के लिए चुना गया था लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरे आसिफ को बाहर कर दिया गया।
भारत समाचार
क्रिकेटर से अभिनेता बने मोहम्मद हफीज!





















