कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली में बाढ की चेतावनी

नई दिल्ली, 11 सितंबर। दिल्ली सरकार ने आज बाढ की चेतावनी जारी की और संबद्ध अघिकारियों से शहर में निरंतर हो रही बारिश के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को हटाने को कहा। लगातार हो रही वर्षा के चलते स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई उच्चा स्तरीय बैठक में बाढ की चेतावनी जारी करने का निर्णय किया गया। राजघानी में लगातार वर्षा के कारण कई निचले इलाकों में बाढ जैसी स्थिति बन गई है। बाढ नियंत्रण विभाग से यमुना नदी के करीब बसे क्षेत्रों और अन्य निचले इलाकों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने के लिए कहा गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें