कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

घाटी में फिर तनाव, कफ्र्यू लगा

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मंगलवार को एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ताजा हिंसा में चार लोगों के मारे जाने के बाद श्रीनगर में फिर से कफ्र्यू लगा दिया गया। बारामूला जिले के पालहालन गांव में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ झ़्ाडप में चार लोग मारे गए और कई घायल हो गए। यहां हिंसा उस समय फैली जब श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर जाम लगाए प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद घाटी में तनाव फैल गया। पालहालन, पट्टन, सिंहपोरा और दूसरे स्थानों पर सैक़डों प्रदर्शनकारी पूरी रात राजमार्ग पर रहे। घाटी में 11 जून से आरंभ हुई हिस्सा में कुल 69 लोग मारे जा चुके हैं।
पट्टन के एक निवासी ने कहा, ""हमने शब-ए-कद्र के मौके पर पूरी रात स़डक पर इबादत की। 11 जून के बाद यह सबसे जघन्य घटना थी। हम इसे इतनी आसानी से नहीं भूल सकते।"" कई जगहों पर भी़ड ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ""श्रीनगर में एहतियातन कफ्र्यू लगाया गया है।
अनंतनगा कस्बे में सुरक्षा संबंधी कदम उठाए गए हैं।"" श्रीगनर के "शेर-ए-कश्मीर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सूरा" के एक चिकित्सक ने बताया, ""हमारे यहां भर्ती कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है। एक घायल को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उसकी गर्दन में गोली लगी है।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें