कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीनगर के कुछ इलाकों में कफ्र्यू

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अलगावादियों ने लगातार दूसरे दिन भी बंद का ऎलान नहीं किया लेकिन प्रशासन ने जुमे की नमाज के दौरान प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर ऎहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में कफ्र्यू लगााया है।
श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ""पुराने श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगाया गया है जबकि ऊपरी इलाके बटमालू में भी ऎहतियाती उपाय किए गए हैं।"" हुर्रियत के कट्टरपंथी ध़डे के नेता सैयद अली गिलानी ने लोगों से रोजमर्रा के कामकाज करने की अपील की है। अलगाववादियों ने हालांकि किसी तरह के विरोध प्रदर्शन अथवा बंद का ऎलान नहीं किया है लेकिन प्रशासन ने पथराव और अन्य हिंसक घटनाओं की आशंका वाले संवेदनशील इलाकों में कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि कश्मीर घाटी में गत् 11 जून से ही जारी हिंसा में अभी तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के जिन इलाकों में कफ्र्यू नहीं लगाया गया है वहां दुकानें, औद्योगिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक परिवहन, शैक्षणिक संस्थान, बैंकों, डाकघरों में सामान्य तौर पर कामकाज हुआ। पुलिस के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के कुपव़ाडा और हंदवाडा में भी शुक्रवार को कफ्र्यू लगाया गया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें