कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बीसीसीआई पर जमकर बरसे पवार

मुंबई, 2 सितंबर। बीसीसीआई के पूर्व अघ्यक्ष शरद पवार आगामी आईपीएल सत्र के लिए आईएमजी की सेवाएं नहीं लेने के निर्णय पर क्रिकेट बोर्ड पर जमकर बरसे और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यह निर्णय कानूनी विवाद की जड बन सकता है। बोर्ड की साख भी कमजोर पड सकती है।
पवार ने बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर को भेजे पत्र में साफ लिखा है कि सितंबर 2008 तक उनके बोर्ड अघ्यक्ष के कार्यकाल के दौरान आईएमजी के साथ हुआ दस साल का अनुबंघ सभी जरूरी शर्तो पर मंजूर हुआ था। आईपीएल संचालन परिषद की आज होने वाली बैठक से ठीक पहले आये पवार ने इस पत्र ने आईएमजी में जान फूंक दी है क्योकि बैठक में इस मामले पर विचार विमर्श किया जा सकता है। मुंबई क्रिकेट संघ के अघ्यक्ष पवार ने पत्र मे लिखा है कि बीसीसीआई के सम्मानीय सचिव द्वारा आईएमजी के साथ अनुबंघ समाप्त करने के बारे में सुनकर में बहुत परेशान हूं।
मुझे लगता है कि बीसीसआई का यह कदम गलत है और उसे परेशानी में डाल सकता है। विश्व कप 2011 की केन्द्रीय आयोजन समिति के अघ्यक्ष पवार ने लिखा कि यह कदम न सिर्फ लंबे कानूनी पचडे में डाल सकता है। बल्कि जनता में इसका गलत संदेश भी जायेगा। बीसीसीआई ने आईएमजी के साथ अनुबंघ यह कहते हुए समाप्त कर दिये है कि यह संगठन उनसे बहुत ज्यादा घनराशि वसूल कर रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें