नई दिल्ली। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर भारतीय पुरूष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब उसका सामना इंग्लैंड के साथ होना है।
टीम के कोच जोस ब्रासा ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को उनकी रणनीति बिल्कुल अलग होगी। ब्रासा ने सोमवार को कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं और अब उनका ध्यान पूरी तरह सेमीफाइनल मुकाबले पर है जिसके लिए वह अलग रणनीति अपनाएंगे।
उन्होंने कहा, ""इंग्लैंड की टीम की शैली हमारी शैली से बिल्कुल भिन्न है। उसकी शैली आस्टे्रलिया और पाकिस्तान से भी अलग है। वह हमारी शैली से परिचित है और यही कारण है कि हमने उसके खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अलग रणनीति पर चलने का फैसला किया है।"" ब्रासा के मुताबिक पुणे में आयोजित कैम्प के दौरान उन्होंने अपनी टीम को कुछ वक्त तक बिना गोलकीपर के खेलने का प्रशिक्षण दिया था। आपात स्थिति के लिए विक्रम पिल्ले को गोलकीपिंग का प्रशिक्षण दिया गया था। इस रणनीति को इंग्लैंड के खिलाफ आजमाया जा सकता है। उन्होंने, ""मंगलवार के मैच में जीत हमें फाइनल में पहुंचा सकती है। इससे पहले हम कभी भी फाइनल में नहीं पहुंचे। इस कारण मैंने अपने खिलाç़डयों से जोखिम के लिए तैयार रहने को कहा है।
आस्टे्रलिया के खिलाफ हमने रक्षात्मक नीति अपनाई थी और हमें मुंह की खानी प़डी थी। इंग्लैंड के खिलाफ हम ऎसी कोई गलती नहीं करना चाहते।"" भारत-पाकिस्तान मुकाबले के रोमांच के बारे में पूछे जाने पर ब्रासा ने कहा कि उनके खिल़ाडी यह मैच हर हाल में जीतना चाहते थे क्योंकि उन्हें अच्छी तरह पता था कि इस मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं और दर्शक सिर्फ टीम को जीतते देखना चाहते हैं।
ब्रासा ने कहा, ""इस मैच को जीतने की उत्सुकता मुझसे अधिक मेरे खिलाç़डयों में थी। वे किसी भी हाल में यह मैच गंवाना नहीं चाहते थे। एक तो यह मैच जीतकर हम सेमीफाइनल में पहुंच सकते थे और दूसरा यह मैच दो चिर प्रतिजद्वंद्वियों के बीच था। हमने एक साल के भीतर ध्यानचंद स्ेटडियम में पाकिस्तान को दूसरी बार बुरी शिकस्त दी है। इससे दर्शक भी खुश हैं।""
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल: ब्रासा बोले, सेमीफाइनल में होगी अलग रणनीति





















