मेलबर्न। विश्व के महानतम स्पिन गेंदबाजों में शुमार आस्ट्रेलिया के शेन वार्न ने इस बात का खंडन किया है कि उन्होंने हाल ही में प्लास्टिक सर्जरी कराई है। वार्न ने सोशल नेटवर्किग वेबसाइट टि्वटर के जरिए अपने बारे में सामने आ रही प्लास्टिक सर्जरी कराने संबंधी खबरों का खंडन किया है। समाचार पत्र "डेली टेलीग्राफ" ने कुछ दिन पहले वार्न की एक तस्वीर प्रकाशित की थी, जिसके बाद कहा जाने लगा था कि बढ़ती उम्र का असर कम करने के लिए वार्न ने सर्जरी कराई है। वार्न ने अपने टि्वटर अकांउट पर लिखा है, ""मैंने प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है। हां, मैं अपना वजन कम से कम पांच किलो कम करने के लिए जोरदार मेहनत कर रहा हंू।"" वार्न ने आगे लिखा है, ""मैंने बालों का प्रात्योरोपण (हेयर ट्रांसप्लांट) भी नहीं कराया है। मैंने अपने बालों को लेजर थेरेपी के माध्यम से फिल से उगाया है और मैं इसके परिणाम से खुश हूं।""
भारत समाचार
वार्न का प्लास्टिक सर्जरी कराने से इंकार





















